राजनीति

हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे, इस्तीफे के बाद चंपाई को नई जिम्मेदारी : सूत्र

रांची
हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर सरकार का मुखिया चुन लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कथित जमीन घोटाले में सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम बने चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे। उन्हें झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अभी हेमंत सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके करीबी सहयोगी और मंत्री चंपाई सोरेन राज्य की बागडोर सौंपी गई थी। चंपई ने 2 फरवरी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

सोरेन की रिहाई के बाद से ही अटकलें लगाईं जा रहीं थीं कि वह एक बार फिर कु्र्सी संभाल सकते हैं। 1,500 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने सहित मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को अचानक रद्द किए जाने से अटकलों को बल मिला था कि कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मंगलवार को भी उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।  

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय पर किया जा रहा है जब कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जेल से रिहाई के बाद हेमंत सोरेन भाजपा पर आक्रामक हैं और माना जा रहा है कि 'विक्टिम कार्ड' खेलते हुए वह आगमी चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने की कोशिश करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button