मध्यप्रदेश

नारी-शक्ति का सम्मान ही सनातन संस्कृति, सामाजिक संरचना और कुटुंब परंपरा का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस की शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारीशक्ति का सम्मान ही सनातन संस्कृति, सामाजिक संरचना और कुटुंब परंपरा का मुख्य आधार है। सहयोग और सहभागिता के साथ महिला को समानता मिल जाए, तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए बेटियों और माताओं की प्रगति में सभी नागरिकों द्वारा सहयोगी बनने का आह्वान किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Related Articles

Back to top button