राजस्थान

ओसियां में बस-कार की भीषण टक्कर: एक की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

जोधपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिले के ओसियां क्षेत्र में आज सवेरे चाडी गांव मार्ग पर पंडित जी की ढाणी के पास बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर जेसीबी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चाडी गांव से जोधपुर की ओर आ रही थी। टक्कर कैसे हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button