हमर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री को नुआखाई शोभा यात्रा में शामिल होने का मिला न्योता

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को नुआखाई पर्व शोभायात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री को समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर को शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल खेल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल को नुआखाई पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए आमन्त्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर से श्री प्रताप, श्री गोपाल  सोना, श्री रघुचंद्र निहाल, श्री जितेन्द्र, श्री गणेश हरपाल, श्री वैष्णव, श्री भरत छुरा जी, श्री चंदु बघेल जी, श्री सुरज, श्री पंकज, श्री राजु, श्री रमन ताण्डी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button