स्वास्थ्य

दिल का ख्याल रखना है तो जरूर करें ये योगासन

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है, जो पूरे शरीर में खून पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा हार्ट कई सारे जरूरी काम करता है और इसलिए अपने दिल का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ-साथ दिल को दुरुस्त रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी बेहद जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए आप कुछ योगासनों की मदद से खुद को फिजिकली एक्टिव और अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान योगासनों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।

ताड़ासन
अपने दिल को हेल्दी बनाने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और डीप ब्रीदिंग को बढ़ावा देता है, जिससे हार्ट बीट और ऑक्सीजन का फ्लो कंट्रोल करने, तनाव को कम करने और पूरे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही यह पोश्चर सही करने में भी मददगार है।

अधोमुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग को फैलाता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से शरीर के लचीलेपन में सुधार आता है, जिससे दिल पर दबाव कम होता है और दिल हेल्दी बनता है।

त्रिकोणासन
यह साइड-स्ट्रेचिंग आसन ब्लड फ्लो को बढ़ाकर, स्टीफनेस को कम करता है और छाती को खोलता है, जिससे हार्ट फंक्शनिंग में सुधार होता है। इससे दिल मजबूत होता है और पूरे लचीलेपन को बढ़ावा मिलता है।

भुजंगासन
भुजंगासन, जिसे कोबरा आसन भी कहते हैं, दिल को हेल्दी बनाने वाला एक जरूरी आसन है। यह आसन दिल को खोलता है और हार्ट फंक्शनिंग को बेहतर करता है, जिससे बेहतर सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है, फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है।

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन यानी कैमल पोज छाती को चौड़ा करता है, फेफड़ों की फंक्शनिंग में सुधार करता है और तनाव को भी कम करता है। इसे रोजाना करने से ब्ल फ्लो बेहतर होता है और दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।

पश्चिमोत्तानासन
एक बेहतरीन स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने वाला आसन है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है, हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और सर्कुलेशव को बढ़ाता है, जिससे यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो जाता है।

Related Articles

Back to top button