हमर छत्तीसगढ़

भिलाई में खेल – खेल में दोस्त ने दोस्त को कटर मारकर किया घायल, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

भिलाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला.

पुलिस के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया. इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया.

कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला. वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी रवि और शिवम को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस कैंप क्षेत्र में निकाला.

Related Articles

Back to top button