हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में बुजुर्ग के हर्निया का ऑपरेशन, ‘मैं 17 बरस का तू 16 बरस की’ गाना गाता रहा मरीज

जांजगीर चांपा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जांजगीर चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति के गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का नाम गंगाराम यादव (75) है। जहां एक तरफ डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ गंगाराम ऑपरेशन के दौरान मैं 17 बरस का तू 16 बरस की गाना गाते रहे जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

वहीं ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया है। दरअसल सक्ति जिले के हसौद के रहने वाला गंगाराम यादव को हर्निया की समस्या थी। जिसके इलाज के लिए चांपा के निजी नर्सिंग होम एनकेएच में आया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन थियेटर में जब गंगाराम का ऑपरेशन चल रहा था तभी वह अपने प्यार को याद करते हुए गाना गाने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं जो कि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं। मगर गंगाराम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है।

Related Articles

Back to top button