हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में भाभी ने मारी कुल्हाड़ी, बर्थडे पार्टी में देवर के गला दबाने पर किया बचाव

जांजगीर चांपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी। जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था।

घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शुकवार की रात करीबन 9 से 9.30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे थी। इस दौरान देवर राम खिलावन बंजारे जोकि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। जिसे देख पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई तो देवर राम खिलावन ने गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की। इस दौरान अपने बचाव में पुष्पा बंजारे ने पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर राम खिलावन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगने पर वहीं जमीन पर लहूलुहान गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षाक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button