हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-बीजापुर के स्कूल में प्रार्थना में चक्कर खाकर गिरे बच्चे, हिस्टेरिया डर से 23 छात्र हुए बीमार

बीजापुर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम के 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें अधीक्षक नें अस्पताल मे भर्ती कराया है। अचानक एक साथ इतने बच्चों के बीमार पढ़ने से हड़कंप मच गया हैं। आश्रम में शाम को प्रार्थना करते समय अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े।

देखते ही देखते अन्य बच्चों  को भी चक्कर आने लगा। अधीक्षक ने तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरो नें बच्चो का इलाज शुरू किया। डॉक्टर के मुताबिक, हिस्टेरिया डर कि वजह से बच्चों को चक्कर आया है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल मे इलाज के बाद भूत-प्रेत का शक जाहिर करते हुए अधीक्षक ने बच्चों को झाड-फूंक भी कराया है।

Related Articles

Back to top button