खेल

IPL में विराट कोहली रंग में दिख रहे, रोहित शर्मा के और करीब पहुंचे, सिक्स लगाने वाले टॉप 5 भारतीय

नई दिल्ली
IPL में विराट कोहली रंग में दिख रहे हैं। अब तक 5 अर्धशतकों के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उधर, रोहित शर्मा भी फॉर्म में आ चुके हैं। दोनों दिग्गजों के बीच एक दिलचस्प रेस चल रही है। रेस है सिक्स लगाने की। कौन हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष 5 भारतीय।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1. रोहित शर्मा
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में हिट मैन रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 265 मैचों में 295 छक्के जड़े हैं। इस सीजन में वह अब तक 15 सिक्स जड़ चुके हैं। ओवरऑल की बात करें तो रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं।

2. विराट कोहली
विराट कोहली लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 42 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। उस दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े और सिक्स के मामले में रोहित शर्मा के और करीब पहुंच गए हैं। कोहली ने आईपीएल में अब तक 261 मैच में 285 सिक्स जड़े हैं यानी वह हिट मैन से सिर्फ 10 सिक्स ही पीछे हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 13 छक्के जड़े हैं। ओवरऑल की बात करें तो वह क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी
आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 272 मैच में 260 छक्के जड़े हैं।

4. संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 175 मैच में 216 सिक्स लगाए हैं। इस सीजन में वह चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

5. केएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे केएल राहुल आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 2025 में अब तक 7 मैच खेले हैं और 16 छक्के जड़े हैं। उनके नाम आईपीएल में अब तक 139 मैच में 203 छक्के हैं। सुरेश रैना ने भी 203 छक्के लगाए हैं लेकिन 2021 के बाद वह आईपीएल में नहीं खेलते हैं।

Related Articles

Back to top button