हमर छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा-छत्तीसगढ़ में किराेदार शिक्षिका के घर पहुंचा शिक्षक, धमकी देते हुए किया दुष्कर्म

जांजगीर चांपा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पामगढ़ थाना क्षेत्र एक शिक्षिका के साथ उसके ही स्कूल के शिक्षक ने घर में अकेले पाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी शिक्षक अश्वनी कुमार साहू (43) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी अनुसार, शिक्षिका ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने किराये के घर पर अकेली थी, तभी शिक्षक अश्वनी कुमार साहू आया।

वह हाथ को पकड़कर अपनी तरफ खींचते हुए गलत तरीके से छूने लगा। मना करने पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पामगढ़ थाने में धारा 376(2)(N),506 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खोजबिन कर रही थी। सूचना मिली की आरोपी अश्वनी कुमार साहू को ग्राम ससहा ने घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर दुष्कर्म की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button