ग्वालियरमध्यप्रदेश

मुरैना में दिनदहाड़े गुटखा कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े आठ लाख लूटे, आरोपित हुए फरार

मुरैना
 शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत केएस मिल के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कारोबारी से 8 लाख 50 हजार लूट लिए। बदमाश काले रंग की स्प्लेंडर से आए थे। लूट के बाद आरोपित मौके से भाग गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटनाक्रम के मुताबिक राजश्री गुटखा के डीलर राजेंद्र मंगल अपनी स्कूटी से साढ़े आठ लाख रुपए लेकर कहीं जा रहे थे। जब वे केएस मिल के पास पहुंचे तो पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर से दो बदमाश नकाब लगाकर आए। आरोपितों ने बाइक से स्कूटी से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सहित राजेंद्र मंगल जमीन पर गिर गए। इसी दौरान बदमाशों ने नोटों से भरा बैग उठा लिया और भाग गए। हालांकि बाद में राजेंद्र मंगल ने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर रही है।

Related Articles

Back to top button