मध्यप्रदेश

छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण शीघ्र पूर्ण करें : आयुक्त श्री सौरभ सुमन

छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण शीघ्र पूर्ण करें : आयुक्त श्री सौरभ सुमन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक

भोपाल
आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सौरभ सुमन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों की विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री सुमन ने कहा कि छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण दिसम्बर के प्रथम सप्ताह तक निराकरण कर भुगतान किया जाये।

आयुक्त श्री सुमन ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button