राजनीति

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदायूं दौरे पर भाजपा प्रत्याशी के लिए किया रोड शो

बदायूं
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यूपी के बदायूं दौरे पर रहे। यहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया और वोट के लिए अपील की। साथ ही धामी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। रोड शो के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

धामी का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
बता दें कि यूपी के बदायूं में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड-शो किया। रोड शो बिरुआबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, कश्मीरी चौक, इंद्रा चौक, भामाशाह चौक होते हुए बदायूं क्लब पर जाकर समापन किया गया। इस दौरान उनका पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारी संख्या में लोग रोड शो के देखने पहुंचे।

आज माफिया या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैंः धामी  
पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर करीब 12.45 बजे सदर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के शासन काल भी आप लोगों ने देखे होंगे। किस तरह से जनता त्रस्त थी। अपराधी माफिया का राज चलता था। गरीब कमजोर को लगातार सताया जाता था। उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया जाता था। धामी ने कहा कि जब से योगी-मोदी ने प्रदेश और देश की कमान संभाली है तब से माफिया या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। माफियागीरी खत्म हो गई। तुष्टीकरण की राजनीति से जनता आजिज आ चुकी है। जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। 

Related Articles

Back to top button