खेल

सुपर-8 के लिए भारत को अमेरिका को हराना होगा, बुमराह को पहला ओवर ना देने पर कपिल देव ने सवाल खड़े किए

अमेरिका
वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजों ने निराश किया था और टीम सिर्फ 119 रन पर सिमट गई थी। इसके अलावा टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए भारत को अमेरिका को हराना होगा। हालांकि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर ना देने पर सवाल खड़े किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिग्गज कपिल देव का मानना है कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या कड़ीशन हैं, बुमराह को पहले ओवर में गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में जसप्रीत बुमराह को मैच के दौरान पहले या दूसरे बदलाव के बाद गेंदबाजी का मौका मिलता है।

कपिल देव ने कहा, ''अगली बार जब मैं जाऊंगा तो कप्तान से ये सवाल करूंगा क्योंकि उनकी विचार प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए। मुझे उनके बीच होने की जरूरत है। हम बाहर से अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन मैंने जो भी क्रिकेट खेला है या देखा है, उसे पहले ओवर में गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है। यदि आप उसे दूसरा या तीसरा बदलाव करते हैं या उसे पांचवें और छठे ओवर में गेंदबाजी करते हैं, तो मैच आपके हाथों से फिसल सकता है।''

बुमराह का नई गेंद से गेंदबाजी ना करना नई बात नहीं है। पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ मौकों पर बुमराह को नई गेंद से गेंदबाजी करवाई थी। ज्यादातर समय मोहम्मद सिराज ने बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की थी। यहां पर भी अर्शदीप सिंह के साथ सिराज गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह पहले बदलाव के बाद आए थे।

 

Related Articles

Back to top button