खेल

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी लाइव फिडे रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली
 भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फ्रेंच टॉप 16 क्लब चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत के बाद लाइव फिडे रैंकिंग में शीर्ष 5 में पदार्पण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वारंगल के रहने वाले 20 वर्षीय अर्जुन ने पहले दो राउंड में हमवतन पेंटाला हरिकृष्णा और जर्मनी के विटाली कुनिन को हराया। नतीजतन, उनकी लाइव रेटिंग 2767.5 है और वे दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इयान नेपोमनियाचची से बस कुछ ही अंक पीछे हैं।

डी गुकेश, जिन्होंने फिडे कैंडिडेट्स जीता और विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिए डिंग लिरेन को चुनौती देंगे, 2763 की रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर खिसक गए। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 2749 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर हैं, जबकि आर. प्रज्ञानानंद 2748.9 रेटिंग के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए। मैग्नस कार्लसन 2827.2 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button