मध्यप्रदेश

भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल ने शपथ समारोह के साथ मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

भोपाल
भारत के केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल के अंतर्गत, भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम, “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”, नैतिक शासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अखंडता के महत्वपूर्ण महत्व पर जोर देती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस पहल के अंतर्गत संस्थान के निदेशक महोदय के नेतृत्व में भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल द्वारा एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त संकाय सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी गण शामिल हुए, इस अवसर पर प्रतिभागियों ने ईमानदारी और नैतिकता के सिद्धांतों को बनाए रखने की शपथ ली। इस समारोह का उद्देश्य भ्रष्टाचार से निपटने और संस्थान के भीतर और बाहर सतर्कता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना था।

इस समारोह के माध्यम से आई आई एफ एम्  अपनी सक्रिय भागीदारी, अधिक पारदर्शी और जवाबदेह लोक प्रशासन स्थापित करने की दिशा में आयोग के प्रयासों का समर्थन करने के प्रति कटिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button