खेल

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुआ, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी

नई दिल्ली
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से अभिषेक 18वें मिनट और हरमनप्रीत सिंह 13वें व 33 मिनट में गोल दागा। कंगारू टीम की तरफ से थॉमस क्रेग 25वें मिनट और ब्लेक गोवर्स ने 55वें मिनट पर गोल किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त
टीम इंडिया ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में खराया है। यह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार है जब मैन इन ब्लू ने कंगारू को पटखनी दी है। वहीं, भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

ऐसा रहा मैच
मैच के पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा रहा और दो गोल दाग दिए। अभिषेक ने पहले फील्ड गोल किया। इससे पहले ललित उपाध्याय डी में दाखिल हुए और कंगारू को डिफेंस में उलझा दिया। फिर अभिषेक ने बॉल को फ्लिप करते हुए शानदार गोल किया। फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और टीम 2-0 से आगे हो गई। फिर दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया टीम ने वापसी की। थॉमस क्रेग ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल लगाकर टीम को 3-1 से आगे कर दिया।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर- पी आर श्रीजेश
डिफेंडर- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
मिडफील्डर- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह
रिजर्व खिलाड़ी- नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक

Related Articles

Back to top button