ग्वालियरमध्यप्रदेश

भारत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की

 दतिया 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस बघेल के सुपुत्र भरत बघेल का रूस में निधन हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भरत के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुःख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भरत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अधिकारी भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि भरत अध्ययन के लिए रूस गए थे, जहां उनका निधन हो गया। 

Related Articles

Back to top button