मध्यप्रदेश

अच्छी बारिश होने पर निभाया वादा, मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन

मंदसौर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बाद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इस पर मान्यता के अनुसार अच्छी बारिश की कामना के साथ गधों से श्मशान में हल चलवाया गया था। श्मशान में नमक की बुआई की गई थी।

इस मान्यता का पालन करने वालों का कहना था कि अगर अब मंदसौर में अच्छी बारिश होती है, तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाएंगे। अब मंदसौर और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू होने के बाद गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे।

श्मशान में ही गधों पर बैठकर निकाली थी सवारी

मंदसौर में पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र गोस्वामी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने गधों के ऊपर बैठकर श्मशान में ही सवारी भी निकाली थी। उनका कहना था कि यह सब अच्छी बारिश के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किया गया है।

मंदसौर में महू-नीमच रोड पर स्थित श्मशान में गधों से हल चलवाकर उड़द और नमक की बोवनी करवाई गई थी। यह देखकर वहां से गुजर रहे लोग इन्हें देखने लगे। सभी को पूरा यकीन था कि इस मान्यता को पूरा करने के बाद शहर में अच्छी बारिश होने लगेगी।

मंदसौर में अच्छी बारिश का दौर शुरू

मंदसौर पिछले कई दिनों से रूठा मानसून फिर मेहरबाद हो गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों के चेहरे पर उठी चिंता की लकीरें हट गई हैं।

Related Articles

Back to top button