खेल

धड़कनें बढ़ाने वाले मैच में केकेआर को मिली हार, लखनऊ ने चार रनों से मैच किया अपने नाम

कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 21वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा। एलएसजी ने केकेआर के सामने 239 रनों का विशाल टारगेट रखा है। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए। यह एलएसजी का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम ने दमदार शुरुआत की। मिचेल मार्श (48 गेंदों में 81) और एडेन मार्करम (28 गेंदों में 47) ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मार्करम को 11वें ओवर में हर्षित राणा ने बोल्ड किया। इसके बाद, मार्श ने निकोलस पूरन (36 गेंदों में नाबाद 87) के संग दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श को 15वें ओवर में आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 चौके और पांच छक्के जड़े। पूरन ने अब्दुल समद (6) के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। हर्षित ने 19वें ओवर में समद को बोल्ड किया। पूरन ने सात चौके और 8 छक्के मारे। डेविड मिलर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लखनऊ ने चार रनों से जीता मैच
लखनऊ ने चार रनों से मैच अपने नाम किया है। केकेआर को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी लेकिन बिश्नोई ने 19 रन खर्च किए। रिंकू ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रिंकू 38 और हर्षित 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

Related Articles

Back to top button