खेल

चोटिल स्टेफ़नी टेलर भारत दौरे से बाहर, डॉटिन वनडे में वापसी को तैयार

सेंट जोंस (एंटीगा)
वेस्टइंडीज़ भारत के आगामी सफ़ेद गेंद दौरे पर ऑलराउंडर स्टेफ़नी टेलर के बिना जाएगी। क्रिकेट वेस्ट इंडीज की रिलीज़ के अनुसार 33 वर्षीय टेलर इस समय इंजरी से रिकवर कर रही हैं और भारत में होने वाले आगामी तीन वनडे और टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। दो वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुकीं डिएंड्रा डॉटिन ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की थी और वह अब भारत के दौरे पर वनडे में वापसी करेंगी। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मार्च 2022 में खेला था लेकिन सफ़ेद गेंद में उनका हालिया फ़ॉर्म शानदार रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डॉटिन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सबसे प्रभावी खिलाड़ी थीं और इस महीने की शुरुआत में उन्होंने डब्लूबीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के ख़िलाफ़ 18 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप दल से बाहर रहने वालीं शाबिका गजनबी और रशादा विलियम्स की वनडे और टी20 दल दोनों में वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज़ का वनडे और टी20 दल
हीली मैथ्यूज़ (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलेन, शामिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ़्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफ़ी फ़्लेचर, शाबिका गजनबी, चिनेल हेनरी, ज़ायदा जेम्स, कियाना जोसेफ़, मैंडी मांगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक, रशादा विलियम्स

 

Related Articles

Back to top button