मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की जमा राशि पर जनवरी से मार्च 2025 तक 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा

 भोपाल
 मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की उनकी जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। वित्त विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक के लिए ब्याज की दर निर्धारित कर दी है। यह दर चतुर्थ त्रैमास के लिए प्रभावी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के कर्मचारियों की जमा राशि सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्य भारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि, शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा सह बचत योजना में जमा रहती है।

इस पर सरकार की ओर से ब्याज दिया जाता है। प्रति तीन माह में इसकी दर निर्धारित की जाती है। जनवरी से मार्च 2025 तक के लिए यह दर 7.1 प्रतिशत रखी गई है। बता दें कि ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button