मध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को

भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और विशेष अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के कार्यक्रम का केन्द्रीय विषय “भारत में वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, कानूनी सुरक्षा और मानव अधिकार’’ पर आधारित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने मानव अधिकार आयोग में विषय से संबंधित विभागों के अधिकारियों की आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में वृद्धजन कल्याण से संबंधित योजनाओं एवं अन्य सुसंगत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निगम, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के अधिकारी और मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button