भारत

देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून
देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में रविवार को इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button