भारत

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों के लिए नई पहल, शुरू की ‘पोनी एंबुलेंस’सेवा

श्रीनगर
 जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखी एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। यह सेवा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए है। इसका नाम पोनी एंबुलेंस रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार इस एम्बुलेंस का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आक्सीजन सिलेंडर से लैस एंबुलेंस
इस एंबुलेंस में घोड़े पर चढ़ा एक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र चिकित्सा किट और ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस है। यह तंत्र बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के साथ जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोनी एम्बुलेंस को प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। ये कर्मी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं या आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।

तीर्थयात्रियों ने इस पहल को सराहा
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव सैयद आबिद रशीद शाह ने कहा कि हम अमरनाथ यात्रियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पोनी एम्बुलेंस सेवा ने यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के आत्मविश्वास और आराम को बढ़ाया है। शाह ने कहा कि यह सेवा, जिसे तीर्थयात्रियों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया है, कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस सेवा की परिकल्पना विभाग के निदेशक मुश्ताक अहमद राथर ने की थी। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस सेवा ने दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। यह कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा नवाचार को प्रदर्शित करता है।

Related Articles

Back to top button