खेल

जस्टिन सैमंस जिम्बाब्वे पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने

हरारे
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन सैमंस को पुरूष टीम का मुख्य कोच बनाया है। सैमंस दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप के लिये जिम्बाब्वे के क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद डेव हॉटन ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सैमंस का कार्यकाल छह जुलाई से हरारे में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच से शुरू होगा। जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज डियोन इब्राहिम सहायक कोच होंगे। वह न्यूजीलैंड की सीनियर पुरूष टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जस्टिन जिम्बाब्वे की सीनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच होंगे। उनके पास कोचिंग का अपार अनुभव है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कई युवा प्रतिभाओं को तलाशा और तराशा है।’’

 

Related Articles

Back to top button