मध्यप्रदेश

कमल पटेल ने हरदा में पोलिंग बूथ पर पोते को ले जाना पड़ा महंगा, हुई एफआईआर

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 07 मई को मध्यप्रदेश में नौ सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान पूर्व मंत्री कमल पटेल ने हरदा में पोलिंग बूथ पर जाकर पोते के साथ मतदान किया था। वहीं, भोपाल (मध्य) से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी अपने नाबालिग बेटे को ईवीएम तक ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद अब चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर इन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमल पटेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

भोपाल जिपं सदस्य के खिलाफ दर्ज हो चुकी एफआइआर
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि भोपाल में जिला पंचायत सदस्य विनय मैहर ने अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवाया था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। अब कमल पटेल और आरिफ मसूद के खिलाफ भी संबंधित जिलों के कलेक्टर कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button