राजनीति

योगी आदित्यनाथ ने आज महाराष्ट्र के धुले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, चुनावी रैली में खूब बरसे

महाराष्ट्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराष्ट्र के धुले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '2014 से पहले दुनिया में भारत के प्रति सम्मान का भाव समाप्त हो रहा था और सीमाएं असुरक्षित थीं। मैं तब भी सांसद था और संसद में जब हम इस मुद्दे को उठाते हैं तो कांग्रेस की सरकार कहती थी कि आतंकवादी सीमा पार के हैं, हम क्या करें?' उन्होंने कहा कि गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था। हर हिंदू पर्व और त्योहार से पहले दंगे हो जाते थे। सीएम योगी ने कहा, 'आज दुनिया में सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकैल कसी गई है। जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में बात करते हैं न, उन्हें पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि भारत पिछले 4 वर्षों से 140 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं। लोग 1 किलो गेहूं और आटे के लिए लड़ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

'कांग्रेस के डीएनए में आपातकाल होने का आरोप'
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस के डीएनए में आपातकाल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने मुंशी पुलिया में लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आपातकाल दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, कांग्रेस के डीएनए में आपातकाल है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में वर्ष 1975 से 1977 तक करीब 21 माह तक देश में आपातकाल लागू था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन खूनचुसवा है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'ये दोनों जब भी गठबंधन में होते हैं तो देश के लिए खतरे की घंट बज जाती है। केंद्र में जब कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी तो प्रदेश के विभिन्न शहरों, कचहरियों और सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले हुए थे।'

 

Related Articles

Back to top button