मनोरंजन

कैटरीना कैफ की वायरल फोटो से प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज, फैंस कर रहे सवाल

मुंबई 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैटरीना कैफ बीते एक साल से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म मैरी क्रिसमस में दिखी थीं, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसके बाद से कैटरीना को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है. ऐसे में लंबे समय से पर्दे से दूर रहने की वजह उनका प्रेग्नेंट होना बताया जा रहा है. बार-बार कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ रही हैं. अब सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में कैटरीना का बेबी बंप होने का दावा किया जा रहा है. अब इस वायरल पोस्ट पर कैटरीना के फैंस बहुत खुश हैं और खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं.

तेज हुईं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें

अब जैसे जैसे ये अटकलें तेज हो रही हैं और कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो रही है, फैंस बस इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार विक्की और कैटरीना कब ऐलान करेंगे. 30 जुलाई को कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हुईं, जब मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर कैटरीना और विक्की का वीडियो वायरल हुआ. कैटरीना ने ढीली सफेद शर्ट और बैगी पैंट पहनी थी, और उनके आरामदायक कपड़े और सावधानी से चलने के तरीके ने कई फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं. पोस्ट पर “क्या वह प्रेग्नेंट हैं?” और “लगता है वह जरूर प्रेग्नेंट हैं” जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिससे इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई.

इससे पहले, कैटरीना के न्यू ईयर ईव पोस्ट में पोल्का-डॉट ड्रेस ने भी प्रेग्नेंसी की बातें शुरू कर दी थीं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक को बॉलीवुड के “पोल्का-डॉट प्रेग्नेंसी मिथ” से जोड़ते हुए अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के साथ तुलना की, जो प्रेग्नेंसी के दौरान इसी तरह के प्रिंट में देखी गई थीं. हालांकि, एक ढीली ड्रेस और एक वायरल वीडियो से ही प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं होती, और ये अटकलें ज्यादातर बेबुनियाद रहीं.

रेडिट पर वायरल इस तस्वीर में कैटरीना कैफ को मरून रंग के गाउन में देखा जा रहा है. वह कैमरा से अलग खड़ी हुई हैं. वहीं, गुड न्यूज यह है कि इस तस्वीर में कैटरीना कैफ का बेबी बंप नजर आ रहा है. अब उनके फैंस इस तस्वीर को देख बहुत खुश हैं और उन्हें अब कैटरीना के पहले बच्चे का इंतजार है. इससे पहले खबर आई थी कि कैटरीना और विक्की बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि विक्की-कैटरीना अक्टूबर या नवंबर में मां-बाप बन जाएंगे. वहीं, प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच कैटरीना फिल्मी पर्दे से गायब हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो मां बनने के बाद कैटरीना कैफ मैटरनिटी लीव पर रहेंगी और अपने बच्चे को संभालेंगी.

Related Articles

Back to top button