राजनीति

खरगे ने दिया संकेत- सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगा INDIA गठबंधन, सही समय पर उठाएंगे सही कदम

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। जनता ने इस बार किसी भी पार्टी को जनादेश नहीं दिया है। पिछले दो बार से सत्ता के शीर्ष पर बैठी भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भाजपा को 240 सीटें मिली जो 2019 से 63 कम है। अब भाजपा को ऐसी स्थिति में अब अपने गठबंधन के साथियों की तरफ देखना पड़ेगा। भाजपा कार्यालय के बाहर भी जब पीएम मोदी भाषण देने आए तो वहां भी NDA को बधाई की बात लिखी हुई थी। एक बार फिर से क्षेत्रीय पार्टियां सत्ता के केन्द्र में आ गई है। आज पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में नीतीश कुमार से मिलेंगे, वहीं आंन्ध्र प्रदेश से चंद्रबाबू नायडू के भी दिल्ली आने की बात सामने आयी है। यह दोनों ही भाजपा और कांग्रेस के साथ सरकार में रह चुके हैं। नीतीश कुमार तो इंडिया गठबंधन बनाए जाने के सूत्रधार ही रहे हैं। जेडीयू के प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा है कि हम एनडीए में ही रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार बनाने की कोशिश में एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन, पिछले दो चुनावों से करारी शिकस्त झेल रहे विपक्ष के लिए यह चुनाव एक संजीवनी की तरह रहा। सरकार बनाने के सवाल पर कल कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी ने कहा कि हमनें जो वादा किया था हम उसे निभाएंगे। आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर बात होगी। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली एक ही फ्लाइट में आए हैं, उन दोनों नेताओं के बीच में क्या बात हुई यह खुल कर सामने आ जाएगा। अब किसकी सरकार बनेगी और कौन क्या चाहेगा यह धीरे – धीरे सामने आता रहेगा।

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कर दिया है कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगा। खरगे ने बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "गठबंधन के नेताओं ने मौजूदा वक्त की सियासी परिस्थितियों पर दो घंटे तक चर्चा की। आज की परिस्थिति पर बहुत से सुझाव आए।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इंडिया गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले जबरदस्त समर्थन के लिए भारत की जनता को धन्यवाद देते हैं। जनता के जनादेश ने भाजपा और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह भारत के संविधान की रक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और साठगांठ वाले पूंजीवाद के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए दिया गया जनादेश है। इंडिया ब्लॉक मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा।"

खरगे ने कहा, "हम भाजपा द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।" खरगे ने कहा कि यह हमारा निर्णय है और हम इन बिंदुओं पर पूरी तरह सहमत हैं और हम लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली जीत को लेकर विश्व के 50 से अधिक नेताओं ने निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। राजग को बहुमत मिलने के बाद मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं। श्रीलंका, मालदीव, ईरान और सेशेल्स के राष्ट्रपतियों और नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमा तथा मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों ने मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी ‘एक्स’ एक पोस्ट में मोदी को बधाई दी और कहा कि बीजिंग ‘‘स्वस्थ एवं स्थिर चीन-भारत संबंध’’ की उम्मीद कर रहा है’’।

संविधान की प्रस्तावना पर हमारा विश्वास: खरगे
इंडिया की बैठक में खरगे ने कहा, "हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि इंडिया गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है।"

भाजपा को बहुमत न देकर जनता से संदेश दिया है, इंडिया की मीटिंग में खरगे
खरगे ने कहा, "चुनाव पीएम मोदी के नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है। व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाकिफ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे।"

 

Related Articles

Back to top button