खेल

पेरिस ओलंपिक में कोकीन खरीदने की कोशिश करने वाला आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित

सिडनी
आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को पेरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश के आरोप में हॉकी आस्ट्रेलिया ने बारह महीने के लिये निलंबित कर दिया है। क्रेग को सात अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फ्रांस के अभियोजकों ने बयान जारी करके पुष्टि की थी कि 29 वर्ष के ओलंपियन और तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आपराधिक चेतावनी देकर एक रात हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

हॉकी आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग की पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गिरफ्तारी के मामले की जांच के बाद हॉकी आस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाई ने 12 महीने के लिये उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘छह महीने पूर्ण निलंबन होगा और बाकी छह महीने उनके बर्ताव पर निर्भर करेंगे।’’ हॉकी आस्ट्रेलिया ने कहा कि क्रेग 2025 के लिये टीम में चयन के पात्र होंगे। आस्ट्रेलियाई टीम पेरिस ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थी।

 

Related Articles

Back to top button