खेल

रणजी ट्रॉफ़ी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे कुलदीप यादव

इंदौर
स्पिनर कुलदीप यादव को गुरूवार से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश के ख़िलाफ़ रणजी मैच के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया गया है। यह हर्निया की सर्ज़री के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी है। इससे पहले आख़िरी बार अक्टूबर 2024 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बेंगलुरू में उन्होंने टेस्ट मैच खेला था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यूपी और एमपी दोनों ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हैं, लेकिन इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में वापसी से पहले यह मैच कुलदीप के लिए फ़िटनेस टेस्ट की तरह होगा। कुलदीप को वनडे सीरीज़ और चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए भारतीय दल में जगह मिली है।

सोमवार को ही चोट से उबरने में सहायता करने के लिए कुलदीप ने एनसीए स्टाफ़ का शुक्रिया अदा किया था। कुलदीप के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल और रियान पराग भी गुरूवार से शुरू हुए आख़िरी लीग राउंड का हिस्सा होंगे।

उत्तर प्रदेश टीम: आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), करन शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, ऋतुराज शर्मा, आदित्य शर्मा (विकेटकीपर), शिवम मावी, सौरभ कुमार, शिवम शर्मा, कृतज्ञ कुमार सिंह, विजय कुमार, अजल बिहारी राय, वैभव चौधरी, ज़ीशान अंसारी, कार्तिकेय जायसवाल, कार्तिक त्यागी, कुलदीप यादव

 

Related Articles

Back to top button