राजस्थान

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

अलवर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में सूरत निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सभी को तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी लीलाधर अपने परिवार के साथ चार धाम यात्रा पूरी कर लौट रहे थे। कार खुद लीलाधर चला रहे थे। दिल्ली से जयपुर की ओर जाते समय अलवर जिले के पास एक्सप्रेसवे पर उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चैनल से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Back to top button