मध्यप्रदेश

विगत माह पूर्व मे लूट,डकैती,चाकू बाजी करने व आदतन आरोपी का जिला प्रशासन के निर्देश पर घर को किया जमीदोज

सिंगरौली
बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत बलियरी क्षेत्र मे विगत माह पूर्व मे 4 जून 2024 को जिसमें आरोपी सलमान खान पिता मुन्ना खान उम्र लगभग 27 वर्ष, रोहित भाट पिता स्व.बृहस्पति भाट 25 वर्ष और अरविन्द भाट पिता स्व.बृहस्पति भाट उम्र 23 वर्ष निवासी तीनो बलियरी के द्वारा लूट डकैती चाकू मारकर व्यापारी मुशी को घायल कर दिया गया था और वही बताते है कि तीनो आरोपी आदतन अपराधी थे जिसे आज जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तीनो आरोपी का घर नगर निगम, राजस्व अमला, कोतवाली पुलिस की देखरेख में घर को पूरी तरह से जेसीबी मशीन लगाकर ढहाया गया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वही परिजनों का कहना है कि भाई और पुत्र की गतली किया हम लोग बेघर हो गये है बरसात मे कहा जाये और भाई और पुत्र की गलती से आज भूगतना पड़ रहा है । उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से सिंगरौली तहसीलदार रमेश कोल, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी एसडीओ प्रवीण गोस्वामी, नगर निगम उपयंत्री विशाल खत्री, आरआई सुखदेव कुशवाहा, पटवारी उमेश नामदेव, प्रभाकर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम के अमला उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button