मध्यप्रदेश

कपड़े नहीं कर्म का लेखा बदल देते हैं भगवान शिव पंमोहितरामजी

भोपाल/सीहोर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संसार में एकमात्र देव ऐसे है महादेव जो कर्म की रेखा को बदल देते हैं भाग को बदल देते हैं संसार में कोई देवी ऐसा नहीं जो आपका भाग बदल सके भगवान ब्रह्मा विधाता भी कर्म के लेखे को नहीं बदल सकते भगवान शिव की कृपा जिस पर हो जाती है बहुत जोर से कुबेर बन जाता है श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम सीहोर पर चल रही श्री केदारेश्वर शिव महापुराण कथा के दौरान कथा व्यास परम गौभक्त भक्त पंडित मोहितरामजी पाठक ने व्यक्त किया आगे कथा में वर्णन करते हुए कहा भगवान शिव पर चढ़ाया गया एक अक्षत का दान भी भगवान कोटी गुना बनाकर भक्त को लौटते हैं इसलिए भगवान शिव को देव नहीं महादेव कहा जाता है देवराज प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा की पापी से पापी व्यक्ति भी शिव कथा के प्रभाव से शिवलोक को जाता है इसलिए हर प्राणी को शिव कथा को श्रवण करके अपना जीवन धन्य बनाना चाहिए आयोजन करता मातृशक्ति महिला मंडल ने समस्त नगर वासी क्षेत्र वासियों से कथा में पदार्थ का धर्म लाभ लेने का आग्रह किया

Related Articles

Back to top button