ग्वालियरमध्यप्रदेश

माधव महाविद्यालय ने डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं दीपक बंसल का अभिनंदन किया

माधव महाविद्यालय ने डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं दीपक बंसल का अभिनंदन किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ग्वालियर 
 बम बम भोले सेवादल का नेतृत्व करते हुए 26वीं अमरनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने पर आज माधव महाविद्यालय में वरिष्ठ रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय का प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा द्वारा अंगवस्त्र पहना कर अभिनन्दन किया गया । इस अवसर पर पूर्व छात्रपरिषद मार्गदशक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य दीपक बंसल (अग्रवाल) जी को चेम्बर ऑफ कॉमर्स की नवीन कार्यकारिणी में निर्वाचित होने पर प्राचार्य द्वारा पुष्पहार पहना कर अभिनन्दन किया गया ।
इस मौके पर डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने अपने अमरनाथ यात्रा संसमरणों को साझा किया । इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व दीपक बंसल द्वारा पौधरोपण किया गया ।
अभिनन्दन समारोह में रासेयो जिलासंगठक व पूर्वछात्र परिषद संयोजक डॉ. मनोज अवस्थी , डॉ. विजय पाण्डेय , डॉ. संजय गुप्ता , डॉ. दीपक शिन्दे , डॉ. प्रशांत साहू , डॉ. दीप्ति नारंग , प्रवेश पाठक , प्रदीप शर्मा , मुलायम सिंह जादौन , डॉ. दीप सिंह तोमर , जयदीप बकोरे , दिलीप चौहान , अशोक पहलवान आदि उपस्थित रहे ।
 

Related Articles

Back to top button