खेल

8 जून को रिंकू सिंह प्रिया सरोज से करेंगे सगाई, शादी की डेट भी सामने आ गई

नई दिल्ली
 आईपीएल 2025 से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाहर हो चुकी है। इसके बाद भी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह चर्चा में आ गए हैं। यह चर्चा उनके खेल नहीं बल्कि निजी वजहों से है। रिंकू शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ समय पहले उनकी शादी की खूब खबरें आई थी। अब बताया जा रहा है कि रिंकू 8 जून को सगाई करेंगे। उनकी सगाई सासंद प्रिया सरोज से होने वाली है। वह मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
8 जून को होगी रिंकू की सगाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह 8 जून को प्रिया सरोज से सगाई करेंगे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसका आयोजन लखनऊ में होने वाला है। शहर के 7 स्टार होटल में कार्यक्रम किया जाएगा। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज सपा के विधायक हैं। सपा विधायक के करीबियों के अनुसार शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी। सासंद होने के साथ ही प्रिया वकील भी हैं।

नवंबर में होगी शादी होगी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी नवंबर में होगी। इसका आयोजन वाराणसी में किया जाएगा। शादी 18 नवंबर को होटल ताज से होगी। प्रिया सरोज 26 साल की हैं। 2024 भारतीय आम चुनावों में उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से भाजपा के बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से शिकस्त देते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं रिंकू भारतीय टीम के लिए 33 टी20 के साथ ही 2 वनडे मैच खेल चुके हैं।

केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया

रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले केकेआऱ ने रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया था। उससे पहले उन्हें एक सीजन के 55 लाख रुपये मिलते थे। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के मारे थे। उसके बाद से ही हर तरफ उनका नाम हो गया। इससे टीम इंडिया में उन्हें एंट्री भी मिल गई।

Related Articles

Back to top button