ग्वालियरमध्यप्रदेश

दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 14 अधिकारियों का किया तबादला

दतिया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक शामिल हैं।
निष्पक्ष कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के उद्देश्य से कार्रवाई जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाकर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई चुनाव के दौरान निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

अधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां
तबादला सूची में विश्वविद्यालय थाना, बड़ौनी, इंदरगढ़, भांडेर, सिविल लाइन, कोतवाली, थरेट, सेवढ़ा, गोदन, लांच और रतनगढ़ सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी 30 जुलाई को प्रस्तावित दतिया विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कदम उठा रहा है।

Related Articles

Back to top button