खेल

एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने बलात्कार संबंधी स्वीडन मीडिया की रिपोर्ट को खारिज किया

स्टॉकहोम
फ्रांस के फुटबॉल स्टार काइलियान एमबाप्पे के प्रतिनिधियों ने स्वीडन के मीडिया में छपी उस रिपोर्ट को ‘झूठी और गैर जिम्मेदाराना’ बताया है जिसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ बलात्कार के एक मामले में जांच चल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सूत्रों का हवाला दिये बिना स्वीडन के कई मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि रीयाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर एमबाप्पे के खिलाफ बलात्कार के मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट के बाद स्वीडन के अभियोजकों ने मंगलवार को छोटा सा बयान जारी किया कि पुलिस के पास बलात्कार की एक शिकायत आई है लेकिन इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘रिपोर्ट के अनुसार यह घटना स्टाकहोम के एक होटल में 10 अक्टूबर 2024 की है।’’ एमबाप्पे की मीडिया टीम ने कहा, ‘‘ये आरोप बिल्कुल झूठे और गैर जिम्मेदाराना है। काइलियान एमबाप्पे अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान पर किसी तरह की आंच आना बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी एमबाप्पे ने लिखा, ‘‘फेक न्यूज।’’

 

Related Articles

Back to top button