मध्यप्रदेश

यात्रियों को निरंतर हो रही, असुविधाओं में सुधार लाने हेतु डी आर एम को दिया ज्ञापन

  • यात्रियों को निरंतर हो रही, असुविधाओं में सुधार लाने हेतु डी आर एम  को दिया ज्ञापन
  • ग्राहक पंचायत ने डीआरएम भोपाल को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र
  • जनरल कोच बढ़ाइए, सीनियर सिटीजन को रियायत दी जाए, व्यस्त रूट पर चलाएं कुर्सी यान
  • रेलगाड़ी में हो केवल शाकाहारी खाद्य पदार्थ

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने रेल व्यवस्था में सुधार हेतु 12 सूत्री मांगों का डीआरएम भोपाल को ज्ञापन सौंपा है।
मांगो में प्रमुखता से जनरल कोचों को बढ़ाया जाना, टिकट कैंसिलेशन चार्ज को कम करना, अधिक व्यस्ततम रूटों पर कुर्सी यान  वाली रेलगाड़ीयां चलाना, यात्री सुविधाओं में वृद्धि करना, रेलगाड़ियों के अंदर कैटरिंग व्यवस्था में सुधार करना, प्लेटफॉर्म व कोचों के अंदर स्वच्छता को प्रमुखता देना, सीनियर सिटीजन को रियायत शुरू करना तथा दिव्यांग यात्रियों के कोच को ट्रेन के बीचो-बीच लगाना आदि सम्मिलित हैं।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की केंद्रीय बैठक में संपूर्ण देश में रेलवे व्यवस्था में व्याप्त असुविधाओं और अव्यवस्थाओं को लेकर चिंता व्यक्त की थी और यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए किए जाने वाले उपायों को लेकर सुझाव पत्र तैयार किया था। देशभर से ग्राहक पंचायत की इकाइयाँ  सरकार को इस विषय में पत्र लिखकर अपनी-अपनी मांगे केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय, उपभोक्ता मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड के समक्ष रख रही है।

भोपाल महानगर के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से विस्तार से जानकारी साझा की। प्रतिनिधि मंडल में निलेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र रघुवंशी, एडवोकेट अनुराग खासकलम, रवि शर्मा, ऋषि पाण्डेय, उमाकांत मालवीय, हरिचरण खरे, राजीव कृपलानी, आशीष सिंगौर एवं माधव कुमार सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button