भारत

मुर्शिदाबाद में लोकल तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

 कोलकाता
 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपारा इलाके में सोमवार को एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद से इलाके में तनाव फैल गया है।
गोली लगने के बाद सनातन घोष को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पेशे से स्थानीय दूध व्यापारी सनातन घोष को अचानक कुछ लोगों ने घेर लिया। ये लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी और फरार हो गए।

हत्या को लेकर इलाके में राजनीति शुरू हो गई है। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता रॉकी शेख ने दावा किया कि घोष की हत्या भाजपा समर्थित गुंडों ने की है।

शेख ने दावा किया, "घोष की पहचान इलाके में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के रूप में थी।"

हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि हत्या के पीछे असली वजह सत्ताधारी पार्टी के दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी है।

इस बीच, जिला पुलिस के सूत्रों ने कहा कि घोष की हत्या के पीछे शायद कोई पुराना झगड़ा या तनाव रहा होगा। पुलिस अब यह जांच करने की कोशिश कर रही है कि ये झगड़ा राजनीतिक था या व्यक्तिगत।

हालांकि, मुर्शिदाबाद जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माजिद इकबाल खान ने दावा किया कि हत्या के पीछे शायद कोई पुराना झगड़ा मुख्य वजह हो सकता है। उन्होंने कहा, "पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

Related Articles

Back to top button