ग्वालियरमध्यप्रदेश

ग्वालियर में रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर का शॉर्ट एनकाउंटर, घर में घुसकर युवती से किया था दुष्कर्म

 ग्वालियर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ग्वालियर पुलिस ने रेप के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। वह चीनौर के रास्ते भाग रहा था। पुलिस को देख फायरिंग करने लगा। गोली इंदरगंज थाने के टीआई की गाड़ी में लगी। गोली इंदरगंज थाने के टीआई की गाड़ी में लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने घुटने पर गोली मारकर उसे अरेस्ट किया। आरोपी को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

शहर छोड़कर भागने की तैयारी में था बदमाश
पुलिस के मुताबिक, आज बदमाश चीनौर रोड होता हुआ शहर छोड़ने की तैयारी में था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी पर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कोमल खटीक आदतन अपराधी है। भिंड, मुरैना और ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है। पड़ाव थाने में लूट, पुरानी छावनी में लूट, बहोड़ापुर और इंदरगंज में दुष्कर्म के केस दर्ज हैं।

22 मई का मामला, 23 को दर्ज हुई FIR
जानकारी के मुताबिक, 22 मई की रात 2.30 बजे इंदरगंज इलाके में घर का दरवाजा खुला देख आरोपी अंदर घुसा। सो रही युवती पर चाकू अड़ाकर  दुष्कर्म किया। लड़की की मां को दूसरे कमरे में बंधक बना दिया। युवती के पिता बाहर थे। उनके आने पर 23 मई को केस कराया था। पुलिस आरोपी का मुरैना और भिंड से भी क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है।

65 साल की बुजुर्ग से कर चुका है दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने स्वीकार किया है कि वह रात को रैकी करता हुआ घूमता है। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। अंदर घुसा तो युवती सो रही थी। उसकी नीयत बिगड़ गई। बदमाश का जब पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो पता लगा कि एक साल पहले इसने बहोड़ापुर इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कट्‌टा अड़ाकर रेप किया था।

ऐसे पुलिस आरोपी तक पहुंची
युवती ने पुलिस को एफआईआर कराते हुए बताया था कि वो आरोपी को नहीं पहचानती। युवती के बयान के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में लाल रंग की ई-बाइक पर एक संदिग्ध दिखा। एक और फुटेज में ई-बाइक पर आखिरी में 6 नंबर लिखा नजर आया। डिटेल निकाली तो ऐसी ई-बाइक ग्वालियर में सिर्फ 12 ही निकलीं। आखिरी में 6 नंबर लिखी बाइक गोलू की थी। पूछताछ की तो पता चला कि उसकी ई-बाइक गोहद (भिंड) निवासी कोमल भदकारिया (खटीक) चला रहा है।

Related Articles

Back to top button