मध्यप्रदेश

बेटी की सहेली के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इछावर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश में इछावर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 वर्षीय मासूम कोे अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित आरोपी की बेटी की सहेली है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इछावर थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी ने बेटी की सहेली के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। पीड़ित सहेली के साथ उसके घर खेलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर मासूम के साथ गलत काम किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी पिछले कुछ दिनों से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता है।

घटना के समय आरोपी की पत्नी घर से बाहर थी। घर में आरोपी अकेला था। इसी दौरान उसकी बेटी अपनी सहेली (पीडिता) के साथ घर आ गई। आरोपी ने अपनी बेटी को किसी बहाने से घर के बाहर भेज दिया और मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button