भारत

उत्तराखंड में पिकअप खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

नैनीताल
उत्तराखंड में नैनीताल जिले के बेतालघाट में  देर रात को एक पिकअप के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी एवं 13 घायल हो गये। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 01 बजे बेतालघाट पुलिस को सूचना मिली कि बेतालघाट मेले से वापस लौट रही एक पिकअप हरचानोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। पिकअप में 15 लोग सवार थे।

बेतालघाट के थाना प्रभारी अनीश अहमद की अगुवाई में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं देर रात को ही राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 13 लोग घायल हो गये। शवों को रात को ही बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।

मृतकों में उम्मेद सिंह निवासी ग्राम नैनीचक, बेतालघाट और मीनाक्षी बोहरा निवासी खैराली बंगा, बेतालघाट शामिल हैं जबकि बबीता, कंचन, दीपा एवं पना को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button