मनोरंजन

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर रिलीज, गुड्डू भैया की दबंगई सिर चढ़कर बोल रही

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ओटीटी पर सबसे खौफनाक खूनी खेल एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। 'मिर्जापुर 3' का ट्रेलर फाइनली लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो चुका है।'मिर्जापुर' की तीसरी सीरीज को लेकर दर्शकों ने जो ख्वाब सजा रखे थे ये पूरी तरह उसपर फिट नजर आ रहा है। फाइनली एक बार फिर ओटीटी से पहले यूट्यूब पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित का ये सीरीज 'मिर्जापुर 3' भौकाल मचाने के लिए आ गया है। इस सीरीज के ट्रेलर में वो सब दिख रहा जिसने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। अब तीसरे सीजन की पहली झलक ने कई पत्ते खोल दिए हैं।

पिछले सीज़न के रोंगटे खड़े कर देने वाले क्लाइमैक्स के बाद आगे की कहानी दिखा रही 'मिर्जापुर सीज़न 3' का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर से पूर्वांचल के अपराध और सत्ता की एक रोचक कहानी दिखाती है। यहां अंधेरी और क्रूर दुनिया है, जिसमें मिर्जापुर के सिंहासन के लिए होने वाले संघर्ष की कहानी है। ओटीटी पर दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक 'मिर्जापुर' की तीसरी सीरीज 5 जुलाई को घरों में दस्तक देने आ रही है। इससे पहले इस सीजन की धमाकेदार ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें गुड्डू पंडित अपने पूरे रौब में हैं। गुड्डू की आवाज में शुरुआत उसके धमाकेदार डायलॉग से होती है। वो कहता है- लोगों को बताने का, कालीन भैया गॉन और गुड्डू पंडित ऑन।

'गुड्डू पंडित को कोई चैलेंज नहीं कर सकता'
अब मिर्जापुर के इस गद्दी की जंग में अब कालीन भैया पर गुड्डू पंडित पूरी तरह से भारी पड़ते दिख रहे हैं। वहीं गुड्डू के लिए कालीन भैया की बीवी का ये डायलॉग भी कहानी में कमाल का ट्विस्ट दिखा रहा है, जब वो कहती है- गुड्डू पंडित को कोई चैलेंज नहीं कर सकता, ये मेसेज पूरे पूर्वांचल में गूंजना चाहिए। वहीं गुड्डू पंडित पुलिस की गिरफ्त में कैद किसी शेर की तरह छटपटाते और गरजते नजर आ रहे हैं। वहीं गुड्डे के पिता उसके बाप होने का अफसोस जताते दिख रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button