मध्यप्रदेश

200 करोड़ के चार फ्लाईओवर दो माह में जनता को होंगे समर्पित, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

इंदौर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शहर में निर्माणाधीन चार फ्लाईओवर का काम 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दीपावली से पहले अक्टूबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा इनका लोकार्पण करा कर चारों फ्लाईओवर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य तय किया गया है। 200 करोड़ की लागत से बन रहे इन फ्लाईओवर के कारण आमजन की राह आसान होगी और चौराहों पर वाहनों को रुकने से मुक्ति मिल जाएगी।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शहर के चार चौराहों भंवरकुआं, खजराना, लवकुश और फुटी कोठी पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। आइडीए के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने शहर में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इसमें सभी निर्माण एजेंसियों, पीएमसी एवं संबंधित इंजीनियरों को हिदायत दी गई कि समय सीमा में उक्त कार्य पूर्ण कर लिए जाए। ताकि अक्टूबर में इनका लोकार्पण कराया जा सके। आइडीए द्वारा तीन सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। ताकि आगामी सत्र में विद्यार्थियों को यहां पर शिक्षा प्राप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button