मध्यप्रदेश

प‍िकन‍िक मनाने हलाली डैम पर गए एक छात्र की डूबने से मौत

 विदिशा
 हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक कालेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है, जो बिहार का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

होमगार्ड के एएसआइ एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची का भ्रमण करने के बाद हलाली डैम पहुंचे थे। यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह पौने 9 बजे रेस्क्यू टीम ने झरने से छात्र के शव को बाहर निकाला।

होमगार्ड एएसआइ के अनुसार किसी भी छात्र को तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह गहरे झरने के आसपास नहा रहे थे। विदिशा की करारिया थाना पुलिस ने छात्र के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button