मध्यप्रदेश

मोहन सरकार ने मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट शुरू कर दी, अदिति गर्ग होंगी मंदसौर की नई कलेक्टर

भोपाल
लोकसभा चुनाव के बाद मोहन सरकार ने मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट शुरू कर दी है। मंगलवार को तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर का कलेक्टर बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव अब कटनी के कलेक्टर होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि आइएएस, आइपीएस और राज्य सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं अब एक साथ नहीं बल्कि आवश्यकताओं को देखते हुए की जाएंगी। आइएएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी पिछले कुछ दिनों से चल रही है। पहली सूची मंगलवार को तीन अधिकारियों को स्थानांतरित करके जारी की गई है। जल्द ही कुछ और कलेक्टर बदले जाएंगे।

मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के चुनाव को लेकर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने खरगोन के आशुतोष पुरोहित को चेयरमैन बनाने का आदेश दिया है। वे 2025 तक चेयरमैन बने रहेंगे। साथ ही रेडक्रास खरगोन की जिला प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर जारी किए गए जनसंपर्क कार्यालय प्रेस नोट को भी रद्द करने का आदेश दिया है।

बता दें, मध्य प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल 17 मई, 2021 को खत्म गया था। 19 फरवरी को राज्य प्रबंध समिति के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हुआ था। 18 मई तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी थी। इसमें आठ जनवरी, 2022 को सांसद ने पत्र खरगोन कलेक्टर को लिखा।

इसमें कोरोना संकट को देखते हुए चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया गया था, जबकि चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रित तरीके से किया गया था। मामले में आशुतोष पुरोहित ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी पर फैसला आया है। आशुतोष पुरोहित ने कहा कि मुझे रेडक्रास की राज्य कार्यकारिणी के चेयरमैन का चुनाव लड़ने से रोकने के लिए खरगोन रेडक्रास की जिला कार्यकारिणी का चुनाव लड़ने से रोका गया था।

Related Articles

Back to top button