भारत

देशभर में समय से पहले पहुंचा मॉनसून, दिल्ली-राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली 
दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। तय समय से 8 दिन पहले ही मॉनसून देशभर में छा गया है। आम तौर पर 8 जुलाई तक मॉनसून उत्तर भारत को पूरी तरह कवर कर पाता है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मॉनसून दो दिन देरी से पहुंचा है। हालांकि अब हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अब तेजी से प्रभावी होगा। 29 जून को मॉनसून पूरे देश को कवर कर चुका है। बता दें कि पिछले साल मॉनसून 2 जुलाई को पूरे देश में पहुंचा था। तब भी यह 6 दिन एडवांस था। इस साल मॉनसून एक सप्ताह पहले ही24 जून को केरल पहुंच गया था। इसके बाद 26 मई को ही मुंबई में मॉनसूनी बारिश शुरू हो गई थी।

जून के पहले सप्ताह में मॉनसून की गति को ब्रेक लग गई थी। इसके बाद 12 जून से मॉनसून का फिर आगे बढ़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि 24 जून को मॉनसून दिल्ली पहुंचेगा। 24 जून को कहा गया कि अगले 36 घंटे में मॉनसून दिल्ली पहुंच सकता है। इसके बाद भविष्यवाणी को एक बार फिर बदला गया और यह समय 24 घंटे बढ़ा दिया गया। 26 जून को मौसम विभाग ने कहा कि अब पूरे देश में पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। हालांकि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की तारीख नहीं बताई गई।

शनिवार को हुई झमाझम बारिश
शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुरुग्राम, राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने कहा कि 2020 के बाद पहली बार मॉनसून पूरे देश में समय से पहले पहुंच गया है।

कहां झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ओडिशा और झारखंडा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।

अंडमान निकोबार, रायलसीमा और तेलंगाना में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल औरतमिलनाडु में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। वहीं असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम गर्म रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button